{"_id":"ce2c5b6fbecb1d2241db6621f7b37e51","slug":"report-file-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी की मौत मामले में पीपीओ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद व्यापारी की मौत मामले में पीपीओ के खिलाफ रिपोर्ट
बीसलपुर।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर वीरमपुर निवासी खाद व्यापारी रामपाल वर्मा की शनिवार को हुई मौत के मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी (पीपीओ) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस बीच व्यापारी की मौत के शोक में रविवार को रढ़ैता चौराहे का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। पीलीभीत जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में व्यापारी की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है।
गांव खानपुर वीरमपुर निवासी रामपाल वर्मा की रढ़ैता चौराहे पर खाद और पेस्टीसाइड्स की दुकान है। शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे प्राइवेट कार से पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को जिला कृषि रक्षा अधिकारी (पीपीओ) बताया और दुकान की चेकिंग की। आरोप है कि चेकिंग के दौरान इस व्यक्ति ने गड़बड़ियां मिलने की बात कहकर रामपाल से सुविधा शुल्क के तौर पर 50 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने और उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी।
यह सुनते ही रामपाल गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक आसपास के दुकानदार पहुंचते, आरोपी अधिकारी भाग निकला। पुलिस ने मृतक के पुत्र विंद्रावन की तहरीर पर पीपीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विधायक ने बंधाया ढाढ़स, शोक में बंद रहा बाजार
रामपाल की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रढै़ता चौराहा के व्यापारियों ने शोक में अपनी दुकानें बंद रखीं। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने गांव रढ़ैता जाकर दुकानदारों को समझाया और मृतक के घर पर जाकर रोते-विलखते परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया।