{"_id":"bdcd86b021f43cabba7533701638d36b","slug":"refused-to-vote-on-the-young-man-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देने से इंकार करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोट देने से इंकार करने पर युवक को पीटा
Jhonabad
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बारातबोझ में वोट देने से मना करना गांव निवासी ओमकार वर्मा को महंगा पड़ गया। निर्वतमान प्रधानपति और प्रधानपद से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मोहम्मद अंजुम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि धारदार हथियार से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ओमकार ने बताया कि वह रविवार की शाम करीब 8.30 बजे दुकान पर सामान खरीदने गांव में जा रहा था। रास्ते में निर्वतमान प्रधान पद और प्रधानपद से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अंजुम, इरमान और मोहम्मद आरिफ ने उसे रोक लिया और वोट मांगने लगे। जब उसने वोट देने से इंकार किया तो तीनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि घायल की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन