{"_id":"d956eecab56143d25a96fd8e285d738a","slug":"referee-iqbal-s-death-after-the-uproar-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद रेफर इकबाल की नोएडा में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंगामे के बाद रेफर इकबाल की नोएडा में मौत
पीलीभीत।
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज में लापरवाही व रेफर न करने का आरोप लगाकर एक निजी अस्पताल में हुए हंगामा मामले में पुलिस ने सोमवार की देर शाम थाना माधोटांडा के गांव मकरंदपुर चौगान निवासी मरीज इकबाल सिंह के चाचा सुखविंदर सिंह की ओर से अस्पताल प्रशासन व डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर हंगामे के बाद रेफर किए गए 23 वर्षीय इकबाल सिंह की नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। जिससे उसके घर में कोहराम मच गया है।
31 मई को थाना माधोटांडा के गांव मकरंदपुर चौगान निवासी 23 वर्षीय इकबाल सिंह को उसके घर वालों ने सिर में दर्द होने के कारण नौगवां चौराहा स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने एमआरआई के बाद बताया था कि उसे दिमाग में पानी भर गया है जो ऑपरेशन कर निकाला जाएगा। 31 मई की रात करीब 11.30 बजे उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अधिक खराब हो गई।
जिस पर तीमारदारों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद घर वाले मरीज को रेफर कराकर नोएडा ले गए थे।
विज्ञापन
सुनगढ़ी पुलिस ने सोमवार की देर शाम मरीज के चाचा सुखविंदर सिंह की ओर से अस्पताल प्रशासन व डॉक्टर के खिलाफ धारा 337, 338 व मेडिकेअर सेवा व्यक्ति तथा मेडिकेअर संस्थान के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मरीज इकबाल की नोेएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई है। घर वाले उसका शव पीलीभीत लेकर आ रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के आधार पर रिपोर्ट उचित धाराओं में तरमीम की जाएगी।
000
मौत की सूचना के बाद अस्पताल की बढ़ाई सुरक्षा
सोमवार को मृतक के परिवार वालों में काफी रोष था। सूचना पर तमाम रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए थे। अगर पुलिस समय से अस्पताल न पहुंचती तो अप्रिय घटना भी हो सकती थी। उधर मंगलवार को जब इकबाल की मौत होने की सूचना पुलिस को तो पुलिस अलर्ट हो गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा में दो दरोगा व छह सिपाही तैनात कर दिए गए हैं।