{"_id":"f63ef3c3646a680d3083d5049f11972e","slug":"recognition-of-ten-ongoing-undergraduate-classes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता दस तक की, चल रही स्नातक कक्षाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मान्यता दस तक की, चल रही स्नातक कक्षाएं
पीलीभीत।
Updated Fri, 30 Oct 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने शेरवुड हायर सेकेंड्री स्कूल में छापेमारी कर तमाम अनियमितताएं पकड़ ली। विद्यालय में मान्यता के विपरीत अवैध कक्षाएं संचालित होने पर स्कूल के अभिलेख जब्त कर लिए। अब इसकी रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड को भेजी जाएगी।
डीआईओएस जेके वर्मा ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान स्कूल में कक्षा छह से दस तक की मान्यता होने के बावजूद एनसी, केजी, कक्षा एक से पांच, 11, 12 व स्नातक बीए, बीएससी, बीएससी कृषि की कक्षाएं संचालित होना पाया। उन्होंने बताया कि स्कूल में कुल 2762 बच्चों का पंजीकरण होना पाया गया है।
कक्षा नौ में 1005 बच्चों का दाखिला होना पाया गया, जबकि मान्यता सिर्फ एक सेक्शन यानी 60 सीटों की है। ऐसे ही हाईस्कूल में भी एक सेक्शन की मान्यता होने के बावजूद 1225 बच्चों का दाखिला होना पाया गया। जबकि मौके पर कक्षा नौ में 37 और हाईस्कूल में मात्र 41 बच्चे ही पाए गए। उन्होंने बताया कि स्कूल में बड़े पैमाने पर फर्जी नामांकन किए गए हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि स्कूल में चल फर्जीवाड़े की शिकायत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से की गई थी। बोर्ड के निर्देश पर ही जांच की गई है। स्कूल में अवैध कक्षाओं का संचालन, फर्जी नामांकन समेत तमाम अनियमितताएं मिली हैं। जांच रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड भेजी जा रही है। बोर्ड के निर्देश पर स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि शेरवुड हायर सेकेंड्री में कक्षा एनसी से पांच, 11, 12 व स्नातक तक की कक्षाएं अवैध रुप से संचालित होना पाई गई है। बड़ी मात्रा में फर्जी नामांकन भी होना पाया गया है। रिकार्ड जब्त किया गया है। जांच रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जा रही है।