फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   reapest

पर्दे पर कुछ निजी जिंदगी में कुछ और

Tue, 08 Sep 2015 12:02 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 08 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
सावधान इंडिया धारावाहिक के माध्यम से पीलीभीत के जिस कोरियोग्राफर के कंधे पर महिलाओं को जागरूक करने का भार था, वही व्यक्ति शादीशुदा होने के बात भी झूठ बोल गया और अविवाहित होने की बात कहकर किशोरी की आबरू के साथ एक साल तक खेलता रहा। सीरियल कलाकार सर्वजीत सिंह पर्दे पर भले ही महिलाओं को छेड़छाड़, दुराचार जैसे मामलों में सावधान करने की प्रेरणा देते हों, लेकिन उसके ऊपर लगे दुराचार के आरोप ने उसकी हकीकत को बेनकाब कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वल्लभनगर निवासी कोरियोग्राफी क्षेत्र से करीब 30 वर्षों से जुड़े सर्वजीत सिंह शहर के पुराने कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने छोटे-छोटे कार्यक्रमों में डांस और स्टेज शो किए और धीरे-धीरे बुलंदियों को छुआ और फिल्म जगत में पैर जमाया। एक चैनल सावधान इंडिया सीरियल प्रसारित कर रहा है। सीरियल के माध्यम से रेप, छेड़छाड़, दहेज प्रथा आदि रोकने के लिए लोगों को नाट्य रूपांतरण कर जागरूक किया जाता है। दुराचार के मामले में फंसे कोरियोग्राफर सर्वजीत सिंह इस सीरियल में इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं और लोगों को इसे रोकने के लिए प्रेरित करते हैं। दूसरों को सीख देने वाले कलाकार कोरियोग्राफर पर लगे आरोपों से लोग आश्चर्यचकित हैं। उनके डांस क्लासेज में करीब दो दर्जन शहर की लड़कियां डांस सीखती हैं। आरोपों के लगने के बाद से बच्चों के अभिभावक सन्न हैं। शहर की महिलाओं का कहना है कि जिस व्यक्ति की भावना गंदी हो, वह व्यक्ति पर्दे पर महिला उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए प्रेरणा कैसे दे सकता है।
विज्ञापन


करियर पर लग सकता है ब्रेक
दुराचार का गंभीर आरोप लगने के बाद कोरियोग्राफर क्या धारावाहिकों में काम कर पाएंगे? इसको लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है तेजी के साथ बुलंदियों के शिखर पर पहुंचे कोरियोग्राफर करियर पर भी अब ब्रेक लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल करने में महिला डॉक्टर ने की आनाकानी
दुराचार पीड़िता को थाना सुनगढ़ी पुलिस ने महिला होमगार्ड सुमन कुमारी के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पुलिस के मुताबिक महिला डॉक्टर ने पहले मेडिकल करने से इंकार कर दिया। जिस पर होमगार्ड ने मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। प्रभारी निरीक्षक के कड़ी नाराजगी जताने के बाद महिला डॉक्टर ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया। मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को संदिग्ध लग रही है। हालांकि डॉक्टर ने उसकी स्लाइड बनाई है और एक्सरे के लिए लिखा है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर ने पहले मेडिकल करने से ही इंकार कर दिया था। उनके नाराजगी जताने पर डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण तो किया है, लेकिन रिपोर्ट में कुछ खास नहीं दिया। मेडिकल रिपोर्ट संदिग्ध लग रही है। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों से वार्ता के बाद मेडिकल रिपोर्ट पर कोई निर्णय लिया जाएगा।


दोबारा मेडिकल परीक्षण कराने का पुलिस को अधिकार नहीं है। महिला डॉक्टर ने स्लाइड बनाई है और एक्स-रे के लिए लिखा हैै। दोनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि जरूरत पड़ी तो डीएम से अनुमति लेने के बाद दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
जवाहर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed