फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   reap

कोरियोग्राफर ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुराचार

Tue, 08 Sep 2015 12:01 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 08 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

एक टीवी चैनल के माध्यम से प्रसारित सीरियल में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले शहर के मोहल्ला वल्लभनगर निवासी फिल्मी कलाकार/कोरियोग्राफर सर्वजीत सिंह दुराचार के मामले में फंस गए हैं। डांस क्लासेज में डांस सीखने वाली एक शहर की किशोरी ने उन पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी की ओर से आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की है। मेडिकल परीक्षण में के लिए महिला डॉक्टर ने स्लाइड बनाई है।

विज्ञापन

एक टीवी पर प्रसारित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले पीलीभीत शहर के मोहल्ला वल्लभनगर निवासी सर्वजीत सिंह मोहल्ले में ही डांस क्लासेज चलाते हैं। शहर की एक किशोरी वहां साल भर से डांस सीख रही थी। पीड़ित किशोरी के मुताबिक कोरियोग्राफर ने डांस सिखाते समय उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। क्लास छूटने के बाद उसे रोक लेता और बलात्कार करता था। अस्मत लूटने पर जब वह रोई और घर वालों को घटना की जानकारी देने की बात कही तो कोरियोग्राफर ने उसे समझाया और कहा कि परेशान मत हो, मैं शादीशुदा नहीं हूं। तेरी 18 साल की उम्र पूरी हो जाएगी तब मैं तुम से शादी कर लूंगा। उसे बॉलीवुड में कलाकार बनाने के सपने भी दिखाए। किशोरी ने बताया कि उसने घर वालों को यह बात इसलिए नहीं बताई कि आरोपी उससे कहता था कि उसने वीडियो फिल्म बना ली है। अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो फ्लिप नेट पर डाल दूंगा। रविवार की रात करीब 10 बजे आरोपी सर्वजीत सिंह की पत्नी दो युवकों के साथ उसके घर पहुंची और उसका (पीड़िता) का नाम लेकर आवाज लगाई। जब उसने दरवाजा खोला और महिला से पूछा तो महिला ने खुद को सर्वजीत की पत्नी बताया और हंगामा करने लगी। जिस पर घर वालों को मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता परिवार वालों के साथ थाना सुनगढ़ी पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, जहां महिला डॉक्टर ने स्लाइड बनाई है तथा एक्सरे के लिए लिखा है। पुलिस के मुताबिक स्लाइड की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही रेप के बाबत कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed