{"_id":"cb077f831f10508b07a052bbd84e0a67","slug":"rape-with-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षका से दुराचार, आरोपी हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षका से दुराचार, आरोपी हिरासत में
बिलसंडा(पीलीभीत)।
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज से घर लौट रही 22 वर्षीय शिक्षिका से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी गांव खेड़ा निवासी मंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान बनाई गई स्लाइड जांच के लिए भेजी है।
शिक्षिका ने बताया कि गुरुवार को बारिश होने के कारण उसके कॉलेज में जल्दी छुट्टी कर दी गई। इस कारण वह पैदल अपने घर जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे मैनी व खेड़ा गांव के बीच गांव खेड़ा निवासी मंटू उसे रास्ते में मिल गया। मंटू ने तमंचा दिखा कर डराया-धमकाया और गन्ने के खेत में खींच ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
पीड़िता ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी घर वालों को दी। घरवाले पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर पुलिस को शिक्षिका की हेयर क्लिप पड़ी मिली, जिसे उसने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
एसओ राजेश यादव ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर मंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। शुक्रवार को शिक्षिका को जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया।