फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rape

किशोरी का अपहरण कर किया रेप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Nov 2015 10:57 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Fri, 20 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
rape
शौच को घर से निकली एक किशोरी को एक महिला समेत चार लोगों ने अपहरण कर
विज्ञापन
लिया और उसे गन्ना के खेत में ले गए। वहां एक युवक ने बलात्कार किया।

 युवती के पिता ने किशोरी के साथ कोतवाली पहुंचकर शुक्रवार को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी आरोपियों ने दी है।

घटना पूरनपुर देहात के एक मोहल्ला की है। किशोरी के पिता ने बताया कि उसका घर के बाहर शौचालय है। गुरुवार की रात 11 बजे उसकी नाबालिग बेटी शौच को घर से निकली थी।

 आरोप है कि इस दौरान पहुंचे मोहल्ला की एक महिला व तीन अन्य लोगों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया। पड़ोस में गन्ना के एक खेत में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य लोग निगरानी करते रहे।

आरोप है कि बलात्कार के बाद आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

पिता किशोरी को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस पहले रिपोर्ट दर्ज करने में काफी हीलाहवाली करती रही। इस बारे में इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी शकील, शईद, शाहजहांबेगम और रईसुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed