फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rape

खेत पर गई किशोरी से दुराचार, रिपोर्ट

Fri, 05 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 05 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में किशोरी के भाई ने कहा कि बृहस्पतिवार को उसकी 14 वर्षीय बहन गांव के बाहर गई थी। यहां पहले से मौजूद गांव के कांशीराम ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर उधर से जा रहा चचेरा भाई मौके पर पहुंचा जिस पर युवक वहां से फरार हो गया। गांव पहुंचने पर किशोरी के घर वाले शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है युवक के घर वालों संतराम, जोगराज, भोजराज, पूरनलाल और राधेश्याम ने तमंचा, लाठी डंडों से सभी से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शाम को घर वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। यहां किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना एसएसआई अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। चिकित्सकों ने स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी है। आरोपी की गिरफ्तार को गांव में दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर ने भी गांव पहुंचकर घटना के  बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed