{"_id":"e103360fe161476c217df356d07517c5","slug":"rape-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
48 घंटे बाद भी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की शाम करीब आठ बजे शहर की एक 14 वर्षीय किशोरी सड़ा पुल के पास बेहोशी की हालत में मिली थी। उसकी सलवार खून से सनी थी। अधिक रक्तस्राव होने के कारण हालत बिगड़ने पर किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में बरेली जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी के साथ हुए इस सामूहिक दुराचार की घटना को छुपाने के लिए आला अधिकारियों से लेकर थाने स्तर के पुलिस अधिकारी छुपाने की कवायद में जुटे रहे। पुलिस ने सादे कागज पर किशोरी की मां का अंगूठा लगवाकर पीड़िता की भाभी के मौसेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर विवेचना एसएसआई अमित कुमार को सौंप दी। विवेचक ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह है कि घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। गुरुवार को विवेचक को बरेली अस्पताल किशोरी के बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया। किशोरी की हालत ठीक न होने पर सही ढंग से उसके अभी बयान नहीं हो सके हैं।
तीसरे दिन भी हालत सामान्य नहीं
शुक्रवार को बरेली जिला महिला अस्पताल पहुंचे विवेचक अमित कुमार की मानें तो अभी किशोरी की हालत सामान्य नहीं है। उन्होंने जब उससे बयान लेने की कोशिश की तो वह सही ढंग से कुछ नहीं बता पा रही। उन्होंने बताया कि किशोरी आरोपी भाभी के मौसेरे भाई व उसके बहनोई का नाम ले रही है। उन्हाेंने बताया कि किशोरी के दोबारा बयान लेने की कोशिश की जा रही है। बयानों के बाद डॉक्टर से भी परामर्श लिया जाएगा।
किशोरी के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है, लेकिन उसके प्राइवेट पार्ट व शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं, जिससे गैंगरेप होने की बात साबित नहीं हो रही है। किशोरी के सामान्य होने पर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे, जिसके बाद बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-जेके शाही, एसपी