फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Quota selection, quarrying, stone throwing

कोटा चयन की बैठक में बवाल, मारपीट, पथराव

Tue, 28 Nov 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 28 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Quota selection, quarrying, stone throwing
पथराव - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम, तहसीलदार की गाड़ियों में तोड़फोड़, अभद्रता की 
विज्ञापन

पुलिस फोर्स ने हंगामा करने वालों को खदेड़ा

ग्राम जंगरौली आशा गांव में कोटा चयन को लेकर बुलाई गई बैठक में मंगलवार दोपहर को जमकर बवाल हुआ। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने प्रशासनिक टीम पर प्रधान पक्ष के लोगों की मदद करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसको शांत कराने की कोशिश करने पर मारपीट के बाद पथराव कर दिया गया। एसडीएम, नायब तहसीलदार से अभद्रता कर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इसकी सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और बवाल करने वालों को खदेड़ा। शाम को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
अमरिया तहसील क्षेत्र के जंगरौली आशा गांव में मंगलवार को कोटा चयन की बैठक कराई जा रही थी। इसमें पूर्व प्रधान पुत्र लालता प्रसाद गांव की गायत्री देवी और मौजूदा प्रधान पति सुरेश गांव की सरोजनी देवी के पक्ष में थे। कोटा चयन की कार्रवाई कराने के लिए नायब तहसीलदार अमरिया नरेंद्र कुमार, एडीओ पीएन पांडे, अबरार अहमद गांव पहुंचे। इसको लेकर कार्रवाई को शुरू कराया गया। इस बीच पूर्व प्रधान के बेटे लालता प्रसाद ने प्रशासनिक टीम पर प्रधान पक्ष को समर्थन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसको शांत कराने का प्रयास वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किया तो मौजूद लोग उनसे भिड़ गए। सूचना पर एसडीएम अमरिया वंदना त्रिवेदी और सीओ सदर योगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच कोटा चयन को लेकर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान पक्ष के लोग उग्र हो गए और मारपीट शुरू कर दी। प्रशासनिक अफसरों ने माहौल शांत कराने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। अफसरों से अभद्रता करने की भी कोशिश की गई, जिसके बाद एसडीएम, नायब तहसीलदार ने किसी तरह मौके से निकलकर खुद को बचाया। इस बीच गांव में खड़ी एसडीएम, तहसीलदार की गाड़ियों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हंगामे की सूचना मुख्यालय पर दी गई। इसके बाद एएसपी रोहित मिश्रा, कोतवाली, सुनगढ़ी, अमरिया, न्यूरिया सहित कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ को सख्ती कर खदेड़ दिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात कर दी गई। घटना के बाद सीओ की गाड़ी में सवार होकर एसडीएम न्यूरिया थाना पहुंची और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। घटना के दौरान गांव में मौजूद टंडोला निवासी दीनदयाल को भी पथराव की चपेट में आने से चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


गांव में चार महीने से बंद कोटे को शुरू करने के लिए घोषित तिथि के आधार पर बैठक बुलाई थी। इसमें सरोजनी देवी पक्ष से अधिक लोग आए थे। दूसरे पक्ष की भीड़ कम रही। प्रस्ताव सरोजनी देवी के पक्ष में हुआ है। इसी को लेकर विवाद किया गया, बाद में पथराव कर मारपीट की गई है। न्यूरिया थाना में उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदना त्रिवेदी, एसडीएम अमरिया 

मामले की जानकारी मुझे मिली है। कोटा चयन की बैठक को लेकर एक पक्ष के लोगों ने विवाद किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पूरे मामले की रिकार्डिंग कराई गई है। दोषी ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शीतल वर्मा, डीएम पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed