फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Professor imposed on slapping charges

दलित कर्मचारी ने प्रोफेसर पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

Thu, 19 Nov 2015 10:35 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 19 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Professor imposed on slapping charges
उपाधि डिग्री कॉलेज के एक दलित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयसिंह ने कॉलेज के प्रोफेसर मदन वर्मा पर नमस्कार करने पर उसे थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मूलरूप से चंदौसी के गांधीनगर निवासी जय सिंह उपाधि महाविद्यालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। उसने बताया कि गुरुवार सुबह वह कॉलेज के गेट पर खड़ा था। इसी बीच प्रोफेसर मदन वर्मा आए तो उसने नमस्कार की।

 आरोप है कि प्रोफेसर नशे में थे और उसे थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। शोर होने पर कई छात्र और स्टॉफ के लोग आ गए।

लोगों के आने पर प्रोफेसर मौके से चले गए। गुस्साए स्टाफ ने हंगामा शुरू कर दिया और काम न करने की चेतावनी दी। प्राचार्य पीके सिंह के समझाने-बुझाने पर स्टाफ शांत हुआ।

प्राचार्य की सूचना पर थाना सुनगढ़ी के एसएसआई ओमहरि वाजपेई फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे और लोगों को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि प्रोफेसर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

प्रोफेसर के आवास पर पुलिस गई थी, लेकिन वह नहीं मिले। मामले की विवेचना सीओ सिटी करेंगे।
000
प्रोफेसर मदन वर्मा कई बार स्टाफ के अन्य लोगों पर भी हाथ उठा चुके हैं। उनका व्यवहार काफी गंदा है। कर्मचारी कार्रवाई न होने तक हड़ताल पर रहने की जिद कर रहे थे। पुलिस कार्रवाई होने की बात कहकर उन्हें समझा बुझा दिया गया है। डीएम जिले पर मौजूद नहीं हैं। उनके आने पर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।
- पीके सिंह, प्राचार्य उपाधि डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed