{"_id":"6dd91bcb9fa8912e5f4e95ca6078dcc4","slug":"prize-of-five-thousand-criminal-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी अपराधी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी अपराधी दबोचा
Pilibhit
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पहले पुलिस अभिरक्षा से भागे शातिर अपराधी उत्तराखंड के थाना व कसबा खटीमा के मोहल्ला इस्लामनगर गौटिया निवासी नाजिम को क्राइम ब्रांच टीम के सहयोग से अमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी पीलीभीत ने फरार नाजिम पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
एसओ रेहान खां ने बताया कि थाना व कसबा इस्लामनगर गौटिया निवासी नाजिम पीलीभीत जिला जेल में निरुद्ध था। उसे वर्ष 2012 में पुलिस थाना गजरौला में दर्ज एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में जिला जेल से पेशी पर पीलीभीत कचहरी लाई थी। कचहरी हवालात की सुरक्षा में लगे सिपाहियों को चकमा देकर नाजिम भाग गया था। तब से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार की आधी रात मुखबिर ने सूचना दी थी कि नाजिम खटीमा जाने के लिए नहर पुल के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर उन्होंने क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम प्रभारी सत्येंद्र सिंह, हरीशचंद्र शर्मा, वशी अहमद के साथ घेराबंदी की और नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर थाना न्यूरिया में जानलेवा हमला, शहर कोतवाली में धोखाधड़ी, गजरौला में एनडीपीएस और उत्तराखंड के टनकपुर समेत कई थानों करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2011 में वह सदर कोतवाली पुलिस की कस्टडी से भी भाग चुका था। हालांकि पुलिस ने उसे दो रोज बात गिरफ्तार कर लिया था। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार नाजिम का शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन