{"_id":"594289a24f1c1b260c8b4577","slug":"principal-s-son-goons-jim-gate-attempts-to-kidnap-a-schoolgirl","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के बेटे की गुंडई, जिम गेट से छात्रा को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के बेटे की गुंडई, जिम गेट से छात्रा को अगवा करने का प्रयास
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से जबरदस्तती करा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के बेटे ने शहर के बीच स्थित एक जिम पर छोटी बहन के साथ पहुंची छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती की। विरोध पर उसकी जमकर पिटाई करने के साथ जिम के भीतर से खींच कर अगवा करने की कोशिश की। किसी तरह जिम के भीतर जाकर छात्रा ने खुद को बचाया। पूरा घटनाक्रम जिम गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अपहरण प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी एमएससी की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले उसकी फेसबुक पर गौनेरीदान गांव निवासी प्रधानपुत्र अभिषेक गंगवार पुत्र हरचरन गंगवार से बातचीत होने लगी थी। कुछ दिन बाद ही युवक की आदतों का पता लगने पर छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी। इसके बाद से आरोपी लगातार छात्रा को परेशान कर रहा है। 13 जून की दोपहर पौने तीन बजे पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ स्कूटी से रॉक जिम पहुंची। पीछे से आरोपी बाइक पर सवार होकर आ धमका। पहले छात्रा को एकतरफा प्यार का इजहार करता रहा। छात्रा के अनसुना करने पर आरोपी ने उसकी जिम गेट पर ही जमकर पिटाई कर दी। पास खड़ी एक महिला उसको लेकर जिम के भीतर चली गई तो आरोपी छात्रा को जिम के भीतर से खींचकर बाहर ले आया और मुंह दबाकर बाइक पर बैठा अगवा करने की कोशिश की। काफी देर तक छात्रा को आरोपी दिनदहाड़े जिम गेट पर परेशान करता रहा, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। किसी तरह जिम के भीतर पहुंचकर छात्रा ने खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ बेखौफ निकल गया। आरोपी की पूरी करतूत जिम गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर देकर पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिसमें आरोपी से अपनी व परिवारीजनों की जान को खतरा भी जताया है।