फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prime ministerial candidate of the pro- beaten , firing

प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थक को पीटा, फायरिंग

Wed, 02 Dec 2015 10:30 PM IST
plibhit
plibhit Updated Wed, 02 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
Prime ministerial candidate of the pro- beaten , firing

जहॉनाबाद थाना क्षेत्र के गांव गौछ में दावत खाकर अपनी दुकान लौट रहे प्रधान पद प्रत्याशी के एक समर्थक को दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने घेर लिया और जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। घायल को बेहोशी हालत में थाने ले गए तो परिवारीजनों से पुलिस ने गालीगलौज की। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष है। उधर, घायल को जिला अस्पताल ले जा रही कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इससे कार में सवार घायल की पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती गांव गौछ निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उनकी गांव में ही परचून की दुकान है। मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशी श्यामलाल के घर पर खाना था। शाम करीब 7.30 बजे वह प्रत्याशी के घर खाने के बाद अपनी दुकान लौट रहे थे। रास्ते में दूसरे प्रत्याशी के समर्थक जयप्रकाश उर्फ विनोद, बृजपाल उर्फ पप्पू ने अपने अन्य साथियों के साथ उसे मोड़ पर घेर लिया और लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने जब लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। हमलावरों की पिटाई से वह बेहोश हो गया। परिवारीजन घायल रामस्वरूप को लेकर बेहोशी की हालत में थाने ले गए तो हमलावर वहां पहले से मौजूद थे। फायरिंग की बात कहने पर एसओ भड़क उठे और उनके साथ गाली गलौज की। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और सिपाहियों के साथ सीएचसी भेज दिया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घर वाले उन्हें कार से जिला अस्पताल ले जा रहे थे। गौहनिया चौराहा के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में कार दीवार से टकरा गई। इससे कार में सवार घायल रामस्वरूप की पत्नी चंपा देवी, श्यामलाल और हरेंद्र घायल हो गए। चंपा देवी और पिटाई से घायल रामस्वरूप की हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन

इन पर की शांतिभंग करने की कार्रवाई
घायल रामस्वरूप पक्ष के पातीराम, वीरेंद्रपाल, विनोद कुमार, भूप प्रकाश, तुलाराम, बृजपाल, इंद्र प्रकाश और दूसरे पक्ष के राजेंद्र, राकेश, मंगली प्रसाद, बुद्धसेन, अनूप, पातीराम व गजेंद्र के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने घायल पक्ष के पातीराम, वीरेंद्रपाल, विनोद कुमार और भूपप्रकाश व दूसरे पक्ष के राजेंद्र, राकेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान श्यामलाल व तुलाराम दोनों प्रधान पद के प्रत्याशी थे। श्यामलाल की पुत्री अस्पताल में भर्ती थी। वह दूसरी लड़की को खड़ाकर उसका वोट डलवाना चाहते थे। दूसरे पक्ष के तुलाराम ने इसका विरोध किया था। इससे दोनों के बीच मनमुटाव था। मतदान समाप्त होने के बाद श्यामलाल पक्ष के किसी ने दूसरे पक्ष को डंडा मार दिया। इसी पर दोनों में मारपीट हुई है। हवाई फायरिंग की बात सामने आई थी, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई है।
निर्मल कुमार विष्ट, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed