फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Priest beaten cash , mobile

पुजारी की पिटाई कर नगदी, मोबाइल छीना

Sun, 03 Jan 2016 10:26 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 03 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

गांव बरहा में मंदिर पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर गांव के दो लोगों ने मंदिर के पुजारी बाबा वासुदेवा नंद गिरि के साथ मारपीट की। आरोप है कि उनकी जेब से 22 सौ रुपये व मोबाइल भी छीन लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर बाबा का मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन

बाबा ने बताया कि वह गांव बरहा स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी हैं। करीब आठ साल से पूजा-अर्चना करते चले आ रहे हैं। मंदिर के नाम करीब छह बीघा जमीन है। पुजारी का आरोप है कि गांव के हरीश कुमार मंदिर व जमीन पर कब्जा करने के फिराक में हैं। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह साफ-सफाई और पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर बंद कर रहे थे। इसी बीच हरीश कुमार व जमुना प्रसाद आ गए। दोनों के आने पर उसने मंदिर खोल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने मंदिर की बंद लाइट जलाई और साफ-सफाई करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर होने पर आसपास के लोग पहुंचे और बचाया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कुर्ते की जेब में रखे 22 सौ रुपये और मोबाइल भी निकाल ले गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। घायल पुजारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed