फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   pradhan samet 300 per fir

बैलहा के प्रधान समेत 300 ग्रामीणों पर रिपोर्ट

Tue, 27 Jan 2015 11:45 PM IST
पीलीभीत/माधोटांडा
पीलीभीत/माधोटांडा Updated Tue, 27 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
pradhan samet 300 per fir
बराही रेंज क्षेत्र में कथित वन भूमि पर कब्जे का प्रयास करने के मामले
विज्ञापन
में वन विभाग ने बैलहा के ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह समेत 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

24 जनवरी को बैहला और आसपास के गांवंों के सैकड़ों पुरुष-महिला फावड़ा, हंसिया और डंडा आदि लेकर गांव के निकट स्थित कथित वन भूमि पर कब्जा करने पहुंच गए थे। सूचना पर टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीएम पूरनपुर संजय कुमार, सीओ बृजवीर सिंह, रेंजर बराही शहनयाज भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

अधिकारियों को ग्रामीण वहां घास, फूस और कुछ छोटे पौधे काट कर भूमि साफ करते मिले थे। एसडीएम संजय कुमार ने जब ग्रामीणों से वार्ता की तो उन्होंने संबंधित भूमि को ग्राम समाज की बताते हुए उस पर अपना पट्टा होने की बात कही। इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों से भूमि संबंधी अभिलेख उनके कार्यालय में दिखाने की बात कहते हुए उन्हें शांत कर दिया था। एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों से भी भूमि के स्वामित्व वाले अभिलेख मांगे थे।

उधर, ग्रामीणों के मौके से लौटने के बाद वन विभाग ने ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह समेत 300 लोगों के विरुद्ध वन भूमि पर कब्जे के प्रयास और वन उपज को नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि संबंधित भूमि टाइगर रिजर्व की है। ग्रामीणों ने संबंधित भूमि पर कब्जे का प्रयास किया था।
पहले भी हो चुका कब्जे का प्रयास
जिस भूमि पर कब्जे के प्रयास को लेकर ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उस पर 1995 में भी कब्जे का प्रयास हो चुका है। तब पूरनपुर चीनी मिल के एक कर्मचारी नेता की अगुवाई में चीनी मिल के तमाम कर्मचारियों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर अवैध रूप से पट्टे करा लिए थे। तत्कालीन डीएम मनोज कुमार सिंह के संज्ञान में यह मामला आने पर उन्होंने पट्टे निरस्त करने के साथ कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed