फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Polls opened booty protection of wildlife

लूट ने खोली वन्यजीवों की सुरक्षा की पोल

Sun, 15 Feb 2015 12:15 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 15 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Polls opened booty protection of wildlife
टाइगर रिजर्व और
विज्ञापन
वन्यजीवों की सुरक्षा की पोल गुरुवार की रात हुई लूटपाट की घटना से खुल गई। बराही रेंज में गेस्ट हाउस के पास मुख्य मार्ग पर सशस्त्र बदमाश डेढ़ घंटे तक लूटपाट करते रहे मगर इस बीच कोई वनकर्मी न तो उस रास्ते से गुजरा और न ही इस घटना की घंटों तक भनक लग सकी।

पिछले दिनों बराही रेंज में चार बाघों की हत्या किए जाने का मामला शिकारियों के पकड़े जाने बाद प्रकाश में आया था। इन शिकारियों के पकड़े जाने के बाद भी वन महकमा नहीं चेता। केवल अधिकारियों के आने के समय ही गश्त की दिखावा किया जाता है। अगर ऐसा नहीं होता तो गुरुवार की रात बराही गेस्ट हाउस के पास जंगल के मुख्य मार्ग पर एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने राहगीरों को बांधकर लूटा।

इस दौरान राहगीरों की पिटाई के साथ फायरिंग भी हुई। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लूटपाट के बाद बदमाश चले गए। मगर इस दौरान किसी वनकर्मी को घटना की भनक तक नहीं लगी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वन्यजीवों की सुरक्षा किसके भरोसे है। क्या वनकर्मी केवल लकड़ी चोरों को पकड़ने तक ही सीमित हैं।
00
जंगल में लगातार गश्त की जा रही है। समय-समय पर इसकी चेकिंग भी की जाती है। वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कैलाश प्रकाश, डीएफओ टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed