{"_id":"57f8fbd74f1c1b94342700c7","slug":"police-presence-will-be-visible-in-the-ramayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में दिखाई जाएगी रामायण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की मौजूदगी में दिखाई जाएगी रामायण
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में दिखाई जाएगी रामायण
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक सप्ताह से चिड़ियादाह गांव में प्रोजेक्टर लगाकर दिखाये जा रहे रामायण को लेकर दो पक्षों में चले आ रहे विवाद का निस्तारण हो गया है। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद रास्ते पर भीड़ जमा न होने देने की बात पर दोनों में समझौता हो गया। अब रामायण के पर्दे पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस वहां मौजूद रहेगी।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव में सात दिन से प्रोजेक्टर लगाकर रामायण प्रसारण किया जा रहा है। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति की थी, जिस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे बंद करा दिया था। इसके बाद भी दूसरे दिन से रामायण का प्रसारण जारी रहा। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई थी। एसपी मुनिराज ने मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने उक्त स्थान का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत भी की। इसमें रामायण प्रसारण के दौरान भीड़ जुटने से रास्ता बंद होने पर आपत्ति जतायी गई। सीओ ने सभी से रास्ता खुला रखने के लिए दिशा निर्देश दिये। इससे दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया। इसके बाद ताजिए के रास्ते की भी जानकारी की गई। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि रामायण प्रसारण के दौरान रास्ता बंद करने को लेकर लोगों में नाराजगी थी। रास्ता खुला रखे जाने की बात पर सुलह हो गई है। प्रधान और गांव के संभ्रात लोगों को देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। रामायण प्रसारण के समय मौके पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। हालांकि किसी तरह के विवाद की स्थिति अब नहीं है।