{"_id":"5351b40f8143c7583af152664d987000","slug":"police-ne-bataya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत था कार चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत था कार चालक
बिलसंडा/पीलीभ्ाीत
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव मानपुर टेहरी के समीप मंगलवार की देर शाम
विज्ञापन
हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर हुई मौत के मामले में पुलिस ने
इंडीवर चालक हरिदर्शन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान भेजा
है।
पुलिस का कहना है जिस इंडीवर कार ने पहले बाइक सवार और फिर टेंपो को टक्कर मारकर दो लोगों को मौत के घाट उतारा उसका चालक शराब के नशे में था। यह कार पीलीभीत के एक सपा नेता की बताई जा रही है। मंगलवार की शाम गांव मानपुर टेहरी के समीप सड़क हादसे में नगर के मेनरोड निवासी अजय गुप्ता और गांव पस्तोर कुइयां निवासी रामाधार की मौत हो गई थी।
जबकि इस हादसे में नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सोहराव शाह और मेनरोड निवासी विनोद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जबकि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही गांव पस्तोर कुइयां निवासी कमलेश कुमार की ओर से आरोपी इंडीवर चालक पीलीभीत के मोहल्ला मोहसिन खान निवासी हरिदर्शन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर चालक को हिरासत में ले लिया था। जिसका बुधवार को चालान भी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक चालक हरिदर्शन का चालान से पहले मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। एसओ राजेश यादव के मुताबिक नशे के चलते ही कार चालक ने पहले बाइक सवार अजय गुप्ता को रौंदा और बाद में उसके पीछे आ रहे टैंपो में टकर मार दी। जिससे उसके चालक रामाधार की भी मौत हो गई थी।