{"_id":"a9df132630bc2c7d3e76f66843f67f7f","slug":"police-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद किए छह प्रतिबंधित पशु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बरामद किए छह प्रतिबंधित पशु
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर की ओर से प्रतिबंधित पशुओं को लादकर ले जाई जा रही स्कार्पियो गाड़ी का ईदगाह चौराहे से पीछा किया। खतरा भांपकर चालक स्कार्पियो को काफी तेज गति से भगाने लगा। गांव गोबल के पास संतुलन बिगड़ जाने से स्कार्पियो सड़क किनारे पलट गई। मौके से चालक भाग गया।
स्कार्पियो पलटने से उसमें लदे छह में से दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृत पशुओं को जमीन में गड़वा दिया। पुलिस ने बाकी पशुओं और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दर्ज की गई रिपोर्ट में कसाईयों को अज्ञात बताया है।
दूसरी ओर कोतवाली की चुर्रासकतपुर चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मीरपुर मोड़ पर टाटा पिकअप में लादकर ले जाए जा रहे दो प्रतिबंधित पशु बरामद कर लिए हैं। पुलिस को देखकर चालक उतर कर भाग गया था।