फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police

पहले किया इंकार, अब बढ़ाई मारपीट की धारा

Wed, 11 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 11 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
police
रविवार की रात हजारा एसओ भुवनेश कुमार गौतम ने क्षेत्र की कं बोजनगर चौकी पुलिस के साथ वांछित रमेश सिंह उर्फ मैसी के घर दबिश दी। इस दौरान आरोपी रमेश सिंह ने आत्मदाह की कोशिश की थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई की और तोड़फोड़ कर पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। सोमवार की देर शाम कर पुलिस ने सिपाहियों के साथ हाथापाई होने की बात से इंकार किया था, लेकिन पुलिस ने देर रात धारा 306, 309 व 323 दर्ज मामले में बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि अपने भाई छिदंर सिंह के उकसाने पर मैसी ने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। मामले में ग्रामीणों के प्रति की जा रही पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए सागर सिंह, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, बूटा सिंह व दिलीप सिंह का चालान कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने पुलिस व ग्रामीणों के लिए बयान
हजारा। पूरनपुर एसडीएम संजय कुमार मंगलवार को गांव कंबोजनगर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली और कई लोगों के बयान दर्ज किए। उन्होंने कंबोजनगर चौकी पर पहुंचकर सिपाही चंदपाल व मानपाल, चौकीदार रामप्रसाद व झुलसे रमेश सिंह उर्फ  मैसी के बयान लिए और घटना के बाबत पूछताछ की। इस दौरान रमेश सिंह की पत्नी संगीता कौर ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिलाओं से भी अभद्रता की। एसडीएम ने बताया कि वह मामले की जांच रिपोर्ट बुधवार को डीएम को भेजेंगे।
विज्ञापन


महिलाओं ने पुलिस के विरोध में किया प्रदर्शन
हजारा। गांव कंबोजनगर में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा है। महिलाओं ने पुलिस पर निर्दोषों के जेल भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस के विरोध में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि चौकी पर जब तोड़फोड़ व आगजनी की घटना हुई। उस समय पुलिस चौकी पर नहीं थी। फि र भी पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल के गांव में बेगुनाह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उन्हें जेल भेज रही है। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विमला कौर, प्रकाश कौर, राजवीर कौर, कर्मजीत कौर, बलविंदर कौर समेत तमाम महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुलसा रमेश जिला अस्पताल में भर्ती
आत्मदाह का प्रयास करने में झुलसे गांव कबीरगंज निवासी रमेश सिंह उर्फ मैसी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है।
 
कंबोजनगर पुलिस चौकी प्रभारी सस्पेंड
पीलीभीत। स्वीकृत अवकाश से एक दिन पहले चौकी छोड़ कर अवकाश पर जाना चौकी प्रभारी कंबोजनगर को महंगा पड़ गया। एसपी ने चौकी इंचार्ज जीत लाल सरोज को सस्पेंड कर दिया है।
एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि चौकी इंचार्ज का अवकाश नौ फरवरी से स्वीकृत था, लेकिन वह एक दिन पूर्व ही चौकी से बिना बताए चले गए। इस बात का खुलासा आठ फरवरी को पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ व आगजनी की घटना होने पर हुई। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।

मृतक छात्र राउल का चचेरा भाई भी लापता
पूरनपुर। लोधीपुर में छात्र की गला दबा की गई हत्या के मामले में मृतक का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया था कि परिवार का एक और बालक लापता हो गया। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

गला दबा कर मारे गए छात्र राउल का चचेरा भाई 17 वर्षीय इमरान पुत्र जाहिद भी मंगलवार शाम तीन बजे से लापता हो गया। परिवार के एक बालक की हत्या के दूसरे दिन ही दूसरे बालक के लापता होने से कोहराम मचा हुआ है और घर वाले किसी अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं। इमरान के शाम तक घर न पहुंचने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं उसकी जानकारी न मिलने पर घर वाले देरशाम कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल धर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है वह जांच करने फोर्स के साथ गांव जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed