फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police has no clue in the murder case of a woman

तीन दिन बाद भी हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Thu, 04 Feb 2016 08:26 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 04 Feb 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
police has no clue in the murder case of a woman
बरेली के थाना नवाबगंज के गांव रिछौला किफायत तुल्ला निवासी प्रेमवती गुलड़िया जाफरपुर निवासी अपनी बेवा भाभी कल्याणी देवी के पांच बच्चों के साथ दो फरवरी को एसपी से मिली थीं। उसने अपनी भाभी के सगे ममेरे देवर हरिकिशन व उसके साथी गांव के ही वीरेंद्र प बेवा भाभी को बच्चों के सामने पीट-पीटकर मार डालने व मिट्टी का तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया था। मृतका के पुत्र युधिष्ठिर व सात वर्षीय पुत्री अंजली ने भी एसपी को अपने आंखों की सामने घटना होने की बात कही थी। एसपी अनिल कुमार सिंह के आदेश पर मौके पर पहुंचे सीओ ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य नष्ट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर पुलिस की जांच में अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। जिससे पुलिस बेवा के साथ हुई हैवानियत की हद पार कर देने की घटना होने की पुष्टि कर सके। उधर पीड़िता व उसके बच्चे अभी भी अपने बयानों पर कायम हैं। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण और आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना आत्महत्या की मान रही है। सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पुलिस की जांच में अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। जिससे बेवा की हत्या किए जाने की पुष्टि हो सके। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान महिला के मानसिक रोगी होने सहित कई बातें आसपास के लोगों व ग्रामीणों ने बताई हैं, जिससे मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस इस ओर भी अपनी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed