{"_id":"6db8d98aedf447204845593b61a9a521","slug":"police-caught-porn-a-paste-posters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं पकड़ा अश्लील पोस्टर चस्पा करने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नहीं पकड़ा अश्लील पोस्टर चस्पा करने वाला
पीलीभीत
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अश्लील पोस्टर बनवाकर गांव भर में चस्पा करने वाले आरोपी को जहानाबाद थाना पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग से करने की बात कही है।
बता दें कि थाना जहानाबाद के एक गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से तीन दबंग युवकों ने पोषाहार की बोरियां मांगी थी। उसके मना करने से नाराज तीनों दबंगों ने 23 जनवरी की रात घर में घुसकर उसकी पिटाई की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद कमर को पकड़ा भी लेकिन फिर छोड़ दिया। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की थी। इससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। उन्होंने गांव की एक कंप्यूटर शॉप पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अश्लील पोस्टर बनवाए और फिर पूरे गांव में चस्पा कर दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में भी खेल किया और अब आरोपी मोहम्मद कमर की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।