फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police arrested by absconding accused in Kotwali

लूट के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

Thu, 20 Jul 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Thu, 20 Jul 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Police arrested by absconding accused in Kotwali
demo pic
अन्य वारदातों को लेकर स्वाट टीम पूछताछ में जुटी 
विज्ञापन

मोबाइल लूटने के बाद बदमाशों के कार से टकराने का मामला 

मोबाइल लूट के मामले मेें फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली। उसको पुलिस ने अपने ही मकान से धर दबोचा। जिसके बाद अब अन्य वारदातों को लेकर स्वाट टीम पूछताछ में जुटी है। वहीं तीसरे आरोपी के बार में भी काफी सुराग हाथ लगे है। 

टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के पास मंगलवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सैदपुर निवासी अनिल कुमार का मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद भागते वक्त बदमाशों की बाइक एक कार से टकरा गई। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे। जबकि एक को पब्लिक ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पकड़े गए आरोपी सैफ को चालान कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने फरार दो आरोपी कबीर खां निवासी सोहेल और खैरूल्लाशाह के मोईन की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने फरार आरोपीर सोहेल को धर दबोचा। इनकी चार दिन पहले किराना व्यापारी से हुई लूट के मामले में संलिप्तता को लेकर स्वाट टीम पूछताछ कर रही है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए दूसरे आरोपी से अभी पूछताछ कर सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीसरे आरोपी चोटिल होने के बारे में जानकारी मिली है। उसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed