{"_id":"59243cc04f1c1ba93e535a5e","slug":"poisoned-girlfriend-going-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर पीकर प्रेमी के घर जा धमकी प्रेमिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर पीकर प्रेमी के घर जा धमकी प्रेमिका
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 23 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने परिवार वालों के रोड़ा बनते ही आत्महत्या करने की ठान ली। प्रेमी के अपने घर वालों से शादी की बात न करने पर गुस्साई प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों के परिवारीजन मामले को छिपाते हुए सुलह के प्रयास में लगे है। गजरौला थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती का पिछले छह साल से गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके लिए युवती ने अपने परिवारीजनों से बात की। मगर परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं हुए। इधर, युवक चाहकर भी अपने परिवारीजनों से शादी की बात करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। युवक ने टालमटोल को लेकर करने पर युवती ने मंगलवार सुबह आत्मघाती कदम उठा लिया। सुबह तड़के युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया और प्रेमी के दरवाजे पर जा पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। फौरन युवती को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके जहर खाने की पुष्टि की है। दोनों के परिवारीजन कुछ बोलने के बजाय मामले को दबाते रहे। हालांकि जिला अस्पताल में दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। वहां मौजूद कुछ लोग सुलह कराने की कोशिश में थे। गजरौला इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से मामले की सूचना मिली है। दोनों पक्ष आपस में समझौता करने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन