फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the matter of the treatment of wife beating brutality

इलाज की बात पर पत्नी की क्रूरता से पिटाई

Thu, 23 Jul 2015 11:31 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 23 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
इलाज कराने को लेकर हुई कहासुनी के बाद थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता दिखाई।  पहले उसे जमकर पीटा। बाद में कमरे में ले जाकर उसके जननांग को जख्मी किया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट के अंदर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी दो साल पहले थाना जहॉनाबाद के एक गांव निवासी देवकीनंदन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिससे वह बीमार पड़ गई। आरोप है कि ससुराल वाले इलाज भी नहीं करा रहे थे। इसी बात को लेकर 21 जुलाई को उसकी अपने पति से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसके पति ने उसकी जमकर पिटाई करने के साथ गला दबाकर मार डालने का प्रयास किया। इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो बाद में उसे कमरे के अंदर खींच ले गया, जहां उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। असहनीय दर्द होने से उसकी तबियत बिगड़ गई। किसी तरह उसने मायके वालों को मामले की सूचना दी। सूचना पर विवाहिता के पिता उसके ससुराल पहुंचे और बमुश्किल उसे मायके लाए, जहां उसने अपने परिवार वालों को सब कुछ बताया। बुधवार देर शाम विवाहिता अपने पिता के साथ थाना सुनगढ़ी पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट में उसके अंदरूनी पार्ट्स में हल्की चोट पाई गई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed