फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On post -charge woman Accused of abuse

चौकी इंचार्ज पर युवती के शोषण का आरोप

Thu, 05 Mar 2015 11:18 PM IST
गजरौला/पीलीभीत।
गजरौला/पीलीभीत। Updated Thu, 05 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
On post -charge woman Accused of abuse
थाना क्षेत्र के  एक चौकी इंचार्ज और सिपाही पर युवती के शारीरिक शोषण की
विज्ञापन
चर्चा से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पूछताछ के बहाने युवती को घर से बुलाकर चौकी के सामने एक घर में रखने का आरोप है। वहीं एसपी ने घटना को निराधार बताया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पिछले दिनों जौनपुर की एक युवती को प्रेम प्रसंग में ले आया और शादी कर रख लिया। चर्चा है कि इसकी जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज और सिपाही उसके घर पहुंचे और दोनों को चौकी ले आए। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया जबकि युवती का मेडिकल कराने के बहाने चौकी के पास एक मकान में रोक लिया गया।

लोगों के अनुसार गुरुवार सुबह युवक गांव के कुछ लोगों से इसकी शिकायत कर सहयोग करने की अपील की। घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोग चौकी व थाने से जानकारी करने लगे। मगर इस मामले में युवक की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

साथ ही युवती भी मौके पर लोगों को नहीं दिखी। इस बाबत पूछने एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि आरोप पूरी तरह गलत और निराधार है। जौनपुर से आई युवती से पूछताछ के लिए पुलिस उसके घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed