{"_id":"577e97a84f1c1b646d7fa4e2","slug":"on-nomination-no-holding-drinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामजदगी पर भी नहीं पकड़े दरिंदे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामजदगी पर भी नहीं पकड़े दरिंदे
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिंदों की हवस का शिकार हुईं जहानाबाद की दो किशोरियों को न्याय नहीं मिल सका है। नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी की धरपकड़ करने में सफल नहीं हो सकी है। खास बात है कि पुलिस को लंबा समय बीतने के बाद भी उनकी मेडिकल रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल सकी है। रेप की पुष्टि हुई या नहीं, इसको लेकर थाने के जिम्मेदार लोग पल्ला झाड़ रहे हैं।
घटना एक :
दरिंदगी की पहली वारदात बारह जून को हुई। जहानाबाद क्षेत्र के एक दलित मजदूर की सत्रह वर्षीय बेटी घर से कुछ दूरी पर कूड़ा फेंकने गई थी। इस बीच गांव के ही मुकेश गंगवार ने उसको पकड़ लिया और पास के खेत में ले जाकर रेप किया। गांव के बच्चों की सूचना पर घरवाले किशोरी को बदहवाश हालत में लेकर थाने पहुंचे। मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
घटना दो :
जहानाबाद क्षेत्र में हैवानियत की दूसरी वारदात 24 जून को घटित हुई। निशाने पर रही एक बेजुवान दिव्यांग किशोरी। जिसको गांव का ही हरचरन बहला फुसलाकर खेत पर ले गया और रेप किया। बाद में डरा धमकाकर उसको घर भेज दिया। चार दिन बाद मजदूरी कर हिमाचल प्रदेश से लौटे माता-पिता को किशोरी ने इशारों के जरिए अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तां बताई। दो जुलाई को एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अग्रिम कार्रवाई को लेकर संजीदगी नहीं दिखाई दे रही। मेडिकल रिपोर्ट के बारे में खुद एसओ अनभिज्ञता जता रहे हैं। बयान को लेकर देरी कर दी गई। उधर, पिता भी पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन
दिव्यांग लड़की के बयान को लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की दबिश लगातार जारी है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
- भोला सिंह, एसओ जहानाबाद