फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   old lady raped in jograjpur

घर में घुस वृद्ध रसोइया से बलात्कार

Thu, 03 Aug 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 03 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
old lady raped in jograjpur

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार वालों की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर आंगन में सो रही दलित वृद्ध रसोइया के मुंह में कपड़ा ठूस कर बलात्कार किया गया। इससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर वृद्धा ने बृहस्पतिवार को सुबह गांव के कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने विधवा की ओर से गांव निवासी युवक मुख्त्यार के खिलाफ घर में घुसकर बलात्कार करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। वृद्धा को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। घटना बुधवार रात की है। वृद्धा एक प्राइमरी स्कूल में रसोइया है। उसके दो पुत्रों में एक पुत्र की शादी हो चुकी है। वह परिवार के साथ समीप के घर में रहता है। दूसरा पुत्र वृद्धा के साथ रहता है। जो कई दिन पहले हरियाणा में मजदूरी करने गया है। वृद्धा घर में अकेली थी। रात को घर के आंगन में जब वह सो रही थी तभी  गांव निवासी मुख्त्यार ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपशब्द कहे। उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर रेप किया। आरोप है कि घटना के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसनेे पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर वह बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने वृद्धा की ओर से गांव निवासी मुख्त्यार के खिलाफ घर में घुसकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाने, बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed