फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not only killing cousin disappeared !

गायब चचेरे भाई ने ही तो नहीं की हत्या!

Thu, 12 Feb 2015 12:26 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
पूरनपुर/पीलीभीत Updated Thu, 12 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Not only killing cousin disappeared !
बारह साल के राउल की गला घोंट कर हत्या कर शव खेत में फेंकने के मामले में
विज्ञापन
पुलिस दूसरे दिन भी खुलासा नहीं कर सकी है। इस बीच उसके लापता हुए रिश्ते के भाई इमरान के गोंडा में होने की सूचना पर पुलिस टीम परिवार वालों के साथ उसे लेने वहां गई है।

इमरान के रहस्यमय ढंग से गायब होने के  पीछे उसके द्वारा बताई गई कहानी भी किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस को अब इमरान के आने का इंतजार है। कोतवाल ने बताया कि देर रात तक पुलिस गोंडा पहुंच कर इमरान को जीआरपी से अपनी सुपुर्दगी में लेगी। यहां लाकर उससे पूछताछ की जाएगी। इस बीच बुधवार को गमगीन माहौल में राउल के शव को दफना दिया गया।

मंगलवार को राउल के रिश्ते के चाचा गांव निवासी जाहिद खां का 17 वर्षीय पुत्र इमरान मंगलवार की दोपहर तक गांव में देखे जाने के बाद सायं रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। शाम को उसने गांव के ही अपने एक साथी को फोन कर बताया कि कुछ लोग उसके पीछे पड़े हैं। इसके बाद उसका फोन नहीं मिला।

 पुलिस ने इमरान के चचेरे भाई रिज़वान की ओर से रात में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पूरी रात पुलिस और गांव के लोग इमरान को ढूढने में जुटे रहे। बुधवार सुबह इमरान का फोन गांव निवासी उसके मित्र शान अली के पास आया। उसने खुद के गोंडा में होने की जानकारी दी। परिवार वालों से भी बातचीत में उसने बताया कि अपने पीछे पड़े लोगों से बचने के लिए वह मंगलवार शाम ट्रेन में सवार होकर गोंडा पहुंच गया है।

सवाल है कि अगर इमरान का कुछ लोग पीछा कर रहे थे तो इसकी जानकारी उसने उसी समय परिवार वालों को क्यो नहीं दी? उसने शोर क्यों नहीं मचाया? बदमाशों से बचने के लिए अगर वह ट्रेन में चढ़ भी गया तो वह अगले स्टेशन पर उतर इसकी जानकारी जीआरपी अथवा अन्य लोगों के साथ-साथ परिवार वालों को भी दे सकता था। गोंडा से पहले उसने इसकी जानकारी क्यो नहीं दी? इन सवालों के चलते पुलिस की शक की सुई इमरान की तरफ घूम गई है।
कई जगह मिली इमरान की लोकेशन
इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि इमरान के मोबाइल की लोकेशन मंगलवार को साढ़े बारह बजे नगर में, डेढ़ बजे गांव में, 2.10 बजे नगर के ब्लाक रोड पर, शाम चार बजे पुरानी स्टेट बैंक के पास मिली है। साढ़े चार बजे नगर के एक मिष्ठान भंडार के दुकान में देखे जाने की कुछ लोगों ने जानकारी दी है। मंगलवार को शाम 5.39 बजे उसने अपने दोस्त शान अली को फोन कर बदमाशों के पीछे पड़े होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed