{"_id":"594927f44f1c1bf9788b49e3","slug":"nominated-report-against-husband-on-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी महिला को पीटने के बाद कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हिरासत में लिए गए आरोपी का मंगलवार को चालान कर दिया गया। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। कलीनगर कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी आत्माराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को नगर पंचायत की ओर से उनके मकान के बाहर विद्युत पोल लगवाया जा रहा था। इसका विरोध करते हुए पड़ोस के निवासी लालजीत ने अपने दो साथियों की मदद से गलौज की। इसका विरोध करने पर शांतिदेवी को पीटा और पास के कुएं में फेंक दिया था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लालजीत को मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला को इलाज के लिए पूरनपुर सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हो सका है। देर रात पीड़िता के पति ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लालजीत, परमेश्वरी और हरिशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी हरिशंकर और परमेश्वरी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन