फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepali women purse made ??of two women

दो महिलाओं ने नेपाली महिला का पर्स उड़ाया

Wed, 22 Apr 2015 11:39 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 22 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nepali women purse made ??of two women
रेलवे स्टेशन पर एक
विज्ञापन
नेपाली महिला का पर्स उड़ा दिया गया। शोर शराबे पर जीआरपी ने दो महिलाओं को पकड़ लिया। चोरी का पर्स बरामद होने पर जीआरपी ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।

घटना रेलवे स्टेशन पर शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास घटी। नेपाल के नेपालगंज निवासी दीपेंद्रयज्ञ सैनी टनकपुर जाने के लिए पीलीभीत आए हुए थे। टनकपुर जाने के लिए उन्होंने पत्नी ममता को टिकट लेने के टिकटविंडो पर भेज दिया। ममता कतार में लगकर टिकट ले रही थी। बताते हैं कि इसी बीच पीछे खड़ी एक महिला ने उसके पर्स के भीतर रखे छोटे पर्स को निकाल लिया और एक अन्य महिला को दे दिया।

भनक लगने पर उसने पर्स को देखा तो पर्स की चेन खुली पाई। इस पर उसने कतार से निकल कर भाग रही महिलाओं को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी ने भाग रहीं दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पर्स चोरी की बात स्वीकारते हुए पर्स जीआरपी को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टिकट विंडो पर दो महिलाएं एक महिला का पर्स चुराकर भाग रही थी। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम लक्ष्मी व शीला निवासी गांव नेकीपुर कस्बा पलिया जिला लखीमपुर बताया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed