फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepal border ' equipment ' Created to disclosure

नेपाल सीमा पर ‘उपकरण’ मिलने से मचा हड़कंप

Sat, 04 Apr 2015 11:32 PM IST
हजारा।
हजारा। Updated Sat, 04 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nepal border ' equipment ' Created to disclosure
इंडो-नेपाल बार्डर पर शनिवार को कैमरा लगा एक रंग बिरंगी रोशनी से चमकता
विज्ञापन
उपकरण देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसबी, वन विभाग, पुलिस और खुफि या विभाग के लोग पहुंच गए और आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
एसओ भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि कंबोजनगर चौकी क्षेत्र में टिल्ला नंबर चार के नेपाल बार्डर पर अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 37-38 के मध्य एक उपकरण पड़ा था। इसमें कैमरा लगा था। उपकरण से कई रंग की तरंगे निकल रहीं थीं जो रोशनी से चमचमा रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उपकरण पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस के अलावा 26 वीं वाहिनी एसएसबी और वन क्षेत्राधिकारी संपूर्णानगर राकेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए। साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि बरामद उपकरण मौसम विभाग का हो सकता है, जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed