{"_id":"32ec6a7099bbad17b668fbcf27a8f22e","slug":"neighbor-picked-up-police-began-questioning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ
Pilibhit
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरुपति गोल्डन पार्क में मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस को पड़ोस के एक युवक और गृहस्वामी के पुत्र के एक दोस्त पर शक है। कोतवाली पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बतादें कि 13 नवंबर को तिरुपति नगर निवासी मिथलेश कुमारी घर में ताला डालकर संजय रॉयल पार्क निवासी अपने भाई बीजेपी नेता संजय गंगवार के घर गईं थी। इसी बीच चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अलमारी से 20 हजार रुपये नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि घटना में पड़ोस के एक युवक और गृहस्वामी के एक पुत्र के दोस्त पर शक है। पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अभी कोई ऐसी जानकारी नहीं मिल सकी है, जो घटना के खुलासे में सहायक हो।
विज्ञापन