फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipal staff from home Half million stolen

पालिका कर्मचारी के घर से डेढ़ लाख का सामान चोरी

Thu, 24 Sep 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 24 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Municipal staff from home Half million stolen
शहर से सटे गांव बरहा निवासी
विज्ञापन
नगरपालिका के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के घर का ताला डालकर चोर नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पूरनपुर गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शहर से सटे गांव बरहा निवासी नगरपालिका कर्मचारी श्यामाचरण ने बताया कि वह परिवार समेत बुधवार की सुबह पैतृक गांव देवरनिया (बरेली) के बजरिया गए थे। घर पर ताला पड़ा हुआ था। बुधवार की रात चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान खंगाल लिया। बक्से में रखी दो हजार रुपये की नगदी, एक तोले का हार, एक जोड़ी पॉयल, एक जोड़ी कुंडल, एक बिछुआ चांदी, मोबाइल व कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान बटोर ले गए।
सुबह पड़ोसी संजीव ने ताला टूटा देख मामले की सूचना मोबाइल पर उसे दी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पूरनपुर गेट चौकी पुलिस ने मौके  का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed