फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipal office vandalized Employees were beaten

पालिका दफ्तर में तोड़फोड़ कर्मचारियों को पीटा गया

Tue, 07 Jul 2015 12:14 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Tue, 07 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Municipal office vandalized Employees were beaten
दो
विज्ञापन
ठेका कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने नगर पालिका कार्यालय पहुंचे सफाई कर्मियों की वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट हो गई। इसमें एक सदस्य के पुत्र से भी धक्का मुक्की की गई। नपा कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपी सफाई कर्मियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और अभिलेख फाड़ दिए। घटना के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों ने भी कार्यालय कर्मचारियों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने हटाए गए ठेका कर्मचारियों को पुन: काम पर न लेने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। नगर पालिका कार्यालय पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने ठेका पर कार्य करने वाले दो सफाई कर्मचारियों को काम से हटाने के विरोध में हंगामा किया। आरोप है कि चेयरमैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसका विरोध करने पर समाहर्ता दिनेश भारती, अखिलेश मिश्रा, असलम खां की पिटाई कर अभिलेख फाड़ दिए गए। नगर पालिका के एक सदस्य के पुत्र के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। हालांकि सदस्य पुत्र ने इससे इनकार किया है।

मारपीट की घटना के विरोध में पालिका कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कार्यालय कर्मचारियों ने पुलिस को दी तहरीर में हटाए गए संविदा सफाई कर्मी अमर और हरी किशोर सहित अन्य 50-60 लोगों पर हुड़दंग, गाली-गलौज करने, अभिलेख फाड़ने, फर्नीचर फेंकने और कर्मचारियों की पिटाई का आरोप लगाया है।

उधर, सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यालय में चेयरमैन को पूछने पर कर्मचारियों ने अभद्रता कर मारपीट की। सफाई कर्मियों ने ठेका पर लगाए गए कर्मचारियों को दोबारा न लगाने, घटना को लेकर माफी न मांगने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारियों ने भी तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास चल रहा है।
अभद्रता करने पर हटाए गए ठेका सफाई कर्मचारी
नगर के लोगों की मांग पर सुअरों को पकड़ने का कार्य प्रशासनिक स्तर से शुरू किया गया। अभियान के विरोध में बाल्मीकि समाज के कुछ युवकों ने दो दिन पहले नगर पालिका कार्यालय में हंगामा किया था। इसमें दो ठेका पर सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी भी शामिल थे। इसलिए उन्हें हटा दिया गया।
- प्रदीप जायसवाल ‘लल्लन’ चेयरमैन
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed