फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Muljim ran from police custody arrested

पुलिस अभिरक्षा से भागा मुल्जिम गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 07 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ आर्म्स एक्ट का मुल्जिम बनवारी लाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोमवार देर रात उसे माधोटांडा पुलिस ने जमुनिया गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसका चालान कर दिया गया है। सोमवार दोपहर माधोटांडा थाने से कोर्ट ले जाते समय आर्म्स एक्ट का आरोपी जमुनिया निवासी बनवारी गौहनिया चौराहे पर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सिपाही रफीक अहमद को निलंबित कर दिया गया था। कोतवाली में फरार मुल्जिम और उसकी अभिरक्षा में लगे सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। माधोटांडा और कोतवाली पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। सोमवार देर रात इंस्पेक्टर मनोज त्यागी पुलिस बल के साथ आरोपी की तलाश में निकले थे। उसी दौरान मुल्जिम बनवारी अपने घर जा रहा था। इसका पता लगने पर पुलिस ने आरोपी बनवारी को दबोच लिया। एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने बताया कि फरार मुल्जिम को माधोटांडा पुलिस ने गांव के बाहर से पकड़ लिया। आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed