{"_id":"e07a22e451506b5721550e4be3debe7d","slug":"mother-in-law-fiercely-assault-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास बहू में हुई जमकर मारपीट, दोनों घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास बहू में हुई जमकर मारपीट, दोनों घायल
Pilibhit
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास बहू के किस्से यूं तो अक्सर सुनने को मिलते हैं लेकिन शनिवार को झगड़े का मामला सुनगढ़ी थाने तक पहुंच गया। आपस में हुई मारपीट में सास बहू दोनों घायल हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
ईदगाह के निकट स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी ओमवती और निशा गुप्ता सास बहू हैं। शनिवार को दोनों में झगड़ा हो गया। दोपहर को थाने पहुंची बहू निशा गुप्ता ने पुलिस दी तहरीर में कहा है कि सास ओमवती अक्सर उसके साथ मारपीट करती है। शनिवार को उसकी पिटाई से उसका हाथ कट गया। उसने ब्लेड मारकर हाथ काटने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद उसकी सास ओमवती भी थाने पहुंची और बहू द्वारा सिर पर चोट मार कर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसे भी मेडिकल को भेज दिया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ब्रजेश सिंह ने बताया दोनों की एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन