{"_id":"595b85e94f1c1b15458b4702","slug":"molestation-threatening-woman-going-to-buy-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान खरीदने जा रही युवती से छेड़छाड़, धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामान खरीदने जा रही युवती से छेड़छाड़, धमकाया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खरीदारी करने जा रही युवती को गांव के एक युवक ने रास्ते में रोक लिया। एक तरफा प्यार का इजहार करते हुए उससे छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पिता से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके मकान के पास का रहने वाला चांद मियां आए दिन उसकी बेटी को परेशान करता है। जिसको लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। सोमवार शाम को युवती घरेलू सामान लेने के लिए परचून की दुकान पर जा रही थी। इस बीच आरोपी ने उसको रास्ते में रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने युवती को धमकी देकर भाग गया। डरी सहमी हालत में घर पहुंचकर पीड़िता ने परिवारीजनों को घटना बताई। पिता ने आरोपी से बेटी की जान को खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चंादमियां पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन