फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing woman found dead in farmland, fear of murder

लापता महिला का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 11 Jul 2017 10:56 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Tue, 11 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे से लापता बुजुर्ग महिला का शव मकान से पांच सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई है।       
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमुनिया ताल्लुके ईंटगांव निवासी 60 वर्षीय सुदामा देवी सोमवार शाम चार बजे खेत देखने गए थी। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका। देर शाम तक महिला के वापस न आने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रात भर तलाशने के बाद भी कोई सुध न मिलने पर ग्रामीणों की मदद से उनकी बेटी राजेश्वरी और लीलावती ने गांव खोजबीन की। दूसरे दिन मंगलवार देर शाम लापता महिला का शव मकान से पांच सौ मीटर दूर रामआसरे के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। शव के सिर, मुंह पर चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था। इसक ी सूचना मिलने पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर परिवार से जानकारी की जा रही है। इसमें परिवार के लोगों ने गांव के एक परिवार से चली रंजिश में हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतका की बेटी राजेश्वरी का कहना है कि उसका भाई सेवाराम दिल्ली मजदूरी करता है। सेवाराम का अपने ससुराल वालों से विवाद है, इसी की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया।  एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed