{"_id":"85c0e7c9fbbf3a8c95f43736e84067b0","slug":"miscreants-riders-thousands-of-looted-assets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवारों से हजारों की संपत्ति लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक सवारों से हजारों की संपत्ति लूटी
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार को रात लगभग 9.30 बजे गांव बिचपुरी नहर पुलिया के पास बाइक सवार दो लोगों से हजारों की संपत्ति लूट ली और विरोध करने पर उनकी तमंचे की बटों से पिटाई भी की। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगंज निवासी रीतराम गंगवार ने बताया कि वह सोमवार को रात लगभग 9.30 बजे बाइक द्वारा कस्बा टिकरी की बाजार करने के बाद अपने गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके गांव का ओमकार भी सवार था। रास्ते में बिचपुरी नहर पुलिया के पास खड़े तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और उन पर तमंचे तान दिए। बदमाशों ने रीतराम से 10,680 रूपये और उनकी बाइक लूट ली।
बदमाशों ने दोनों के मोबाइल फोन भी लूट लिए। विरोध करने पर तमंचों की बटों से उसकी पिटाई लगाई। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जानमाल की धमकी देते हुए बदमाश खेतों में होते हुए भाग गए। रीतराम उसी समय कोतवाली आकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
इस बारे में थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि रीतराम की तहरीर पर तीनों अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।