फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Merchant and farmer from manure Sought extortion of thirteen lakhs

खाद व्यापारी और किसान से मांगी तेरह लाख की रंगदारी

Fri, 18 Sep 2015 11:17 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 18 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

गांव पिपरिया दुलई निवासी खाद व्यापारी अनिल मिश्रा और किसान हजारी लाल को पत्र भेजकर आठ और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पत्र में रुपये निर्धारित स्थान पर न पहुंचाने पर किसान और व्यापारी के बेटों की हत्या की धमकी दी गई है। पत्र मिलने से व्यापारी और किसान के परिवार दहशत में है। दोनों पीड़ितों ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

धमकी भरा पत्र किसान और व्यापारी को उनके घर के पास स्थित यशोदा मंदिर की दीवार पर एक ईंट से दबा हुआ मिला। व्यापारी और किसान के नाम संबोधित दोनों पत्रों में एक ही भाषा का प्रयोग किया गया है। राइटिंग भी एक ही है। दोनों पत्रों में नीचे खतरा लिखा है। किसान हजारी लाल ने बताया कि उसके नाम के पत्र में पांच लाख रुपये थैला मेें रखकर गांव के कैलाश के बोरिंग के पास शहतूत के पेड़ पर टांगने को लिखा गया है। पत्र में 23 तारीख तक रुपये निर्धारित स्थान तक न पहुंचने पर उसके बच्चे की जान लेने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

वहीं व्यापारी अनिल मिश्रा ने बताया कि उसके नाम के संबोधित पत्र में आठ लाख रुपये गांव के बाबू के गूंगा के समीप छोटे के धान के खेत में 25 तारीख तक रख देने को कहा गया है। रुपये न पहुंचाने पर गांव के सत्यदेव मिश्रा उर्फ दिब्बू के पुत्र की तरह हाल करने की चेतावनी दी गई है। एसएसआई हरीराम त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पीड़ितों की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में रंगदारी को बदमाशों ने किया था फोन
पूरनपुर। किसान हजारी लाल ने बताया कि पिछले साल नवंबर माह में उसे कई बार फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद भी कई दिनों तक फोन आते रहे।


छह साल पहले गांव के किशोर की हुई थी हत्या
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई निवासी सत्यदेव मिश्रा को छह साल पहले भी धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र में पांच लाख रुपये न देने पर उसके पुत्र की हत्या की धमकी दी गई थी। बाद में सत्यदेव के 14 वर्षीय पुत्र का 26 जनवरी को स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया गया था। इसके पखवाड़ा भर बाद उसकी लाश गांव के करीब तीन किलोमीटर दूर एक गन्ना के खेत में मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed