{"_id":"570153774f1c1b7c23c81178","slug":"meet-cm-the-minister-riaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिलने गए मंत्री रियाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम से मिलने गए मंत्री रियाज
ब्यूरो/अमर उजाला पीलीभीत।
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कस्टडी में शकील और सद्दाम की मौत के मामले में राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद पीड़ित परिवारों से मिले और मामले की जानकारी ली। बाद में वे घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बचने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री को पूरी घटना की जानकारी देकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को कृषि भूमि का पट्टा दिलवाने के निर्देश एसडीएम को दिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने टीम के साथ पीड़ितों के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया।
रविवार को सुबह करीब सात बजे राज्यमंत्री हाजी रियाज शकील और सद्दाम के घर सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने दोनों पीड़ित परिवार वालों से घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को एक-एक एकड़ कृषि भूमि का पट्टा कराने के निर्देश एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को दिए। एसडीएम ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज को बताया कि आवास देने को भूमि की तलाश कर ली गई है। कृषि भूमि की भी तलाश की जा रही है।
राज्यमंत्री हाजी रियाज ने बताया कि घटना के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने वे लखनऊ जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी दिलवाई जाएगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां छोटे, दानिश खां, नगर पलिका के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह आदि थे। उधर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां छोटे ने बताया कि राज्य मंत्री ने आरोपी चिकित्सक को सीएचसी से हटाने के निर्देश सीएमओ को मोबाइल पर दिए है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह ने बताया कि सीएमओ ने घटना को लेकर सतर्कता के निर्देश दिए हैं। हालांकि नामजद आरोपी चिकित्सक को हटाने आदि को लेकर अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने टीम के साथ पीड़ितों के घर पहुंचकर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने बताया कि घटना की सीबीआई जांच कराई जाएगी। पूरे सबूत एकत्र कर हाईकोर्ट में याचिका भी डाली जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ शकील नूरी, मोहम्मद इजहार खां, अकरम कुरैशी, सिराजुद्दीन अंसारी, अकील अहमद, रिजवान, मोहम्मद अनवर, डॉ. रफीक आदि थे।