फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   marrige

दूल्हे को आया चक्कर, टल गई शादी

Mon, 09 Feb 2015 12:20 AM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Mon, 09 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
marrige
दूल्हे को द्वारचार के समय अचानक चक्कर आ गया और वह गश खाकर गिर गया। इससे समारोह में हड़कंप मच गया। घर वालों ने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस वजह से वैवाहिक समारोह नहीं हो सका और बरातियों को भूखे पेट लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शनिवार को शादी थी। नगर के एक कॉलेज में विवाह की तैयारियां की गईं थी। रात लगभग 11 बजे मोहल्ला दुबे से धूमधाम से बारात पहुंची। बारात के देर से आने के कारण कुछ देर बाद द्वारचार कार्यक्र म शुरू हुआ। द्वारचार के समय कार पर सवार दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया और वह गश खाकर गिर गया। इससे बारात में हड़कंप मच गया। दूल्हे को आनन-फानन में नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने लंबा उपचार चलने की बात कह कर उसे भर्ती कर लिया। इससे वैवाहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए जिससे बारातियों को भूखे पेट ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed