{"_id":"38cb573974d71675aaa2ec1d16020114","slug":"married-to-burn-death-homicide-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी विवाहिता की मौत, हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी विवाहिता की मौत, हत्या की रिपोर्ट
Bisalpur
Updated Tue, 03 Nov 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गांव खरगपुर कलां में पहली नवंबर की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत मामले में मंगलवार को तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कस्बा बरखेड़ा निवासी अमरजीत यादव द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी बहन अनीता का विवाह वर्ष 2001 में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगपुर कलां निवासी दलपत सिंह के साथ हुआ था। ससुराली शुरू से ही अनीता से आए दिन मारपीट करते थे। अनीता मायके आकर अपने उत्पीड़न के बारे में बताती थी। इस बीच अनीता के ससुरालियों को काफी समझाया गया, लेकिन वे लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आए। पहली नवंबर की रात में ससुरालियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर अनीता के शरीर में आग लगा दी, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। अनीता को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया था। मायके वालों ने सोमवार को दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के भाई अमरजीत ने मंगलवार को सुबह कोतवाली में हत्याकांड की तहरीर दी। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि अमरजीत की तहरीर पर मृतका के पति दलपत सिंह, देवर हाकिम सिंह और दूसरे देवर वेदप्रकाश के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन