फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married strip Beaten, and homeless

विवाहिता को निर्वस्त्र  कर पीटा, किया बेघर

Sun, 08 May 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 08 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर एक नशेड़ी ने पत्नी को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। लाठी से मारकर घायल कर दिया। दहेज की मांग पूरी किए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। विवाहिता की मां ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी चार साल पहले पूरनपुर के खमरिया गांव निवासी एक युवक से हुई थी, जिससे उसको एक बेटा है। आरोप है कि शादी के दो साल बाद विवाहिता को उसका पति आए दिन पीटने लगा। दहेज में मोटर साइकिल की मांग करने लगा। पीड़िता के मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसे घर से निकाल दिया। पांच महीने तक विवाहिता अपने मायक में ही रहती रही। एक मई को अचानक पति घर आया। घरवालों से गलती की माफी मांगी और खुशहाल जीवन बिताने का भरोसा भी दिलाया, जिसके बाद परिवारीजनों ने विवाहिता को वापस ससुराल भेज दिया। आरोप है कि दो दिन बाद तीन मई को आरोपी पति ने नशे की हालत में दुबारा मारपीट शुरू कर दी। बाइक न मिलने से नाराज होकर उसको निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पीटा। आसपास के तमाम लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने एक न सुनी। यही नहीं उसको लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी लगने पर मां ससुराल पहुंची। विवाहिता को लेकर शहर आई। चार दिन तक एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। आज हालत में सुधार होने पर पीड़ित मां ने सुनगढ़ी पुलिस को घटना की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


सुनगढ़ी पुलिस ने भगाया 
न्याय की आस में मां के साथ शिकायत करने सुनगढ़ी थाने पहुंची विवाहिता को सुने बिना ही पुलिस ने उसे टरका दिया। घटनास्थल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में होने का पता लगते ही पुलिस ने मामले में टालमटोल शुरू कर दी। कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर टाला और बाद में पूरनपुर की घटना बताकर पल्ला झाड़ लिया गया। निल पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना स्थानांतरित करने की भी जहमत नहीं उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लड़की मायके क्षेत्र के थाने में मुकदमा दर्ज करा सकती है। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सुनगढ़ी पुलिस से जानकारी की जाएगी। अगर तहरीर मिलती है, तो कानूनी कार्रवाई होगी। 
- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed