{"_id":"59ba8dcb4f1c1b2a688b48a1","slug":"married-serious-allegations-placed-on-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक मांगने का लगाया आरोप, दी तहरीर
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया का मामला
दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवारवाले विवाहिता की ससुराल बातचीत करने पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बारादरी (बरेली) निवासी गुलफशां पुत्र मुख्तार ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले मोहल्ला पकड़िया निवासी एक युवक से हुई थी। जिससे उसको पांच माह की बेटी है। पिछले काफी समय से पति की ओर से बाइक की मांग की जा रही थी। जिसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। तीन दिन से मारपीट अधिक हो गई। आरोप है कि बुधवार रात को ससुरालवालों ने उसकी कमरे में बंद कर पिटाई की। इसके बाद जल्द मांग पूरी करने की बात पर छोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह बेटी से सूचना मिलने पर बरेली से परिवारीजन पीलीभीत आए। आरोप है कि बातचीत करने पर उनसे भी ससुरालियों ने अभद्रता की। पुलिस को पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर विवाहिता ने कार्रवाई की मांग की। जिसपर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मौके पर पवन मोबाइल को जांच के लिए भेजा है। विवाहिता का मेडिकल कराकर कार्रवाई कराई जा रही है।