फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married death in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
बीसलपुर/बिलसंडा।
बीसलपुर/बिलसंडा। Updated Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Married death in suspicious circumstances
माौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पति सहित चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
बीसलपुर/बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव घुरी पट्टी में 14 अगस्त की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। ससुराल वाले फरार हो गए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरपुरा नगला निवासी तौलेराम ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी पूनम की शादी एक साल पहले थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव घुरी पट्टी  निवासी लोकेश गंगवार से की थी। वर पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था। कुछ दिनों बाद ही दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर पूनम को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 14 अगस्त की रात में ससुराल वालों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर मायके वाले 15 अगस्त की सुबह पहुंचे। तौलेराम ने थाना बिलसंडा में दहेज हत्या की तहरीर दी। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि तौलेराम की तहरीर पर पति लोकेश, देवर रोहिताश, सास सरला देवी और रिश्ता कराने वाले अहिरपुरा नगला निवासी धर्मपाल को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घर में संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव
भाई ने ससुराल वालों पर लिखाई आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट

घुंघचाई। गांव चकपुर निवासी निवासी रामनिवास की पत्नी 35 वर्षीय रामरती का शव मंगलवार को घर में चारपाई पर संदिग्ध हालात में मिला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चकपुर निवासी रामनिवास की पत्नी रामरती का शव मंगलवार को संदिग्ध हालात में घर में मिला। सूचना पर पहुंचे उसके मायके के लोगों ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव ताजपुर मजरा निवासी मृतका के भाई शिवदास ने बताया कि उसने अपनी बहन रामरती की शादी चौदह साल पहले रामनिवास से की थी। रामनिवास के एक महिला से अवैध संबंध थे। इसका उसकी बहन विरोध करती थी। पुलिस ने शिवदास की ओर से रामनिवास और रामनिवास की भाभी गंगादेवी के खिलाफ रामरती को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मृतका के भाई की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई होगी। 
- राजेश्वर सिंह, सीओ।

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या का आरोप 
कोतवाली पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम 

शादी के एक साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पति से सूचना मिलने पर पहुंचे घर वालों ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मौखिक सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र  के जसौली गांव के निवासी वृंदावन की 21 वर्षीय पुत्री सुमित्रा देवी का विवाह एक साल पहले बरखेड़ा क्षेत्र के मचवाखेड़ा गांव के निवासी एक युवक से हुआ था। विवाहिता के घर वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज को लेकर विवाहिता को परेशान किया करते थे। सोमवार शाम को विवाहिता के पति ने फोन पर सूचना दी कि सुमित्रा देवी की तबीयत खराब हो गई है। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर मायके वाले तुंरत ही बताए गए निजी अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि पहुंचने से पहले ही विवाहिता की मौत हो चुकी थी। घर वालों ने विवाहिता की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि घर वालों की मौखिक सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed