{"_id":"8904a41c92677f84c3badd75e5e5fc9d","slug":"manoj-from-three-report-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज की ओर से अब तीन के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज की ओर से अब तीन के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
Purnpur
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुलड़िया भूपसिंह में मकान के कब्जे को लेकर फायरिंग और आरोपी के रिश्तेदार गांव निवासी मनोज के घर में घुसकर तोड़फोड़ के मामले में अब पुलिस ने मनोज की ओर से गांव निवासी विदुर पाल, रामरतन और विदुर की पुत्री गीता देवी के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने, मकान में कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव गुलड़िया भूपसिंह में मकान के कब्जे को लेकर गांव निवासी बुद्धालाल के घर शुक्रवार को कुछ लोगों ने घुसकर फायरिंग की थी। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद पुलिस ने तमंचा लेकर घर की दीवार पर चढ़कर पुलिस और लोगों को ललकार रहे गांव निवासी सुरेंद्र सिंह को तमंचा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने बुद्धालाल की ओर से गांव निवासी सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह ओर मनोज के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज कर धमकाने, जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र सिंह का शनिवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन
इधर, पुलिस ने अब मनोज की ओर से गांव निवासी विदुर पाल, रामरतन और विदुर की पुत्री खुटार थाना क्षेत्र के गांव बुसिया निवासी गीता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन